फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager who went to the pond to rescue animals dies due to drowning

पशुओं को निकालने तालाब में गए किशोर की डूबने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to the pond to rescue animals dies due to drowning
जुनावई। क्षेत्र के गांव गेहट में पशुओं को निकालने के लिए तालाब में घुसे किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव गेहट निवासी रामसेवक सिंह का 13 वर्षीय पुत्र गुड्डू कक्षा सात का छात्र था। सोमवार को वह पशुओं को चराने के लिए गया था। दोपहर करीब दो बजे वह पशुओं को चराकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में मक्खन सिंह का तालाब है। तालाब में पानी भरा हुआ है। पशु तालाब में घुस गए।

गुड्डू ने पशुओं को निकालने का काफी प्रयास किया, पर पशु पानी से बाहर नहीं आए। इसके बाद वह पशुओं को निकालने के लिए तालाब में घुस गया। पशुओं को निकालते समय गुड्डू का पैर गहरे पानी में चला गया और वह पानी में डूबने लगा। साथ में पशु चराने गए अन्य किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने किशोर को मशक्कत कर बाहर निकाल लिया। तालाब से निकलने के बाद गुड्डू को उपचार के लिए गांव कादराबाद प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक किशोर के तीन बहन और दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed