{"_id":"612153908ebc3e79a913953d","slug":"teenager-s-body-found-hanging-on-tree-chandausi-news-mbd400001592","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव में आबादी के निकट बबूल के पेड़ पर 16 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव के लोग शुक्रवार की शाम जंगल से काम कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें आबादी के निकट बबूल के पेड़ पर फंदे में किशोर का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर की मां की कुछ दिन पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। तब से पिता ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
परिवार में किशोर सभी का चहेता था। किशोर द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से सभी हैरान हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि किशोर की मौत के विषय में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलती है तो पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।