फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenage girl angry at her mother's scolding drinks acid and dies

Sambhal News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने पीया तेजाब, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl angry at her mother's scolding drinks acid and dies
बनियाठेर। मां की डांट से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार सुबह एक गांव निवासी किशोरी ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार सुबह मां की डांट से नाराज होकर शौचालय में जाकर तेजाब पी लिया। थोड़ी ही देर में किशोरी की हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन उसे उपचार के लिए किसी चिकित्सक के पास ले जाते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घर में सिर्फ मां और किशोरी ही रहते थे। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। अब किशोरी की मौत के बाद घर में उसकी मां ही अकेली रह गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसकी जानकारी उसकी मां को हो गई और उसने किशोरी को डांट दिया। जिसके चलते उसने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed