{"_id":"67c4ab4c9e79716c6002b5a9","slug":"teen-dies-during-treatment-had-consumed-pesticide-four-days-ago-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119852-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उपचार के दौरान किशोर की मौत, चार दिन पहले कीटनाशक का किया था सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उपचार के दौरान किशोर की मौत, चार दिन पहले कीटनाशक का किया था सेवन
Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सौंधन। चार दिन पहले कीटनाशक का सेवन करने वाले कक्षा नौ के छात्र की शनिवार की रात मौत हो गई। किशोर कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गंगा घाट पर जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि किशोर कक्षा नौ का छात्र था और वह अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेलने लगा। जानकारी होने पर उस घर वालों ने डांटा था, जिससे उसकी घरवालों से कहासुनी हो गई थी। बताते हैं कि वह पैसे भी गेम में हार गया था। इसी बात को लेकर उसने बुधवार की दोपहर को घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। दो भाइयों में वह बड़ा था। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को उसे गंगा घाट पर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन