फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   team of delhi crime branch reached sambhal

दिल्ली से चोरी की गईं लग्जरी कारें संभल से बरामद करने में जुटी दिल्ली क्राइम ब्रांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
team of delhi crime branch reached sambhal
संभल। वाहन चोर गिरोह के सदस्य और उनके द्वारा चोरी की गई लग्जरी कारों की तलाश दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस को है। इसी क्रम में लगातार संभल में दबिशें दी जा रही हैं। एक वाहन चोर पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हो चुकी है। अभी कई वाहन चोर और सात लग्जरी कारों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से वाहन चोरी के मामले संभल से जुड़ते रहे हैं। दिल्ली पुलिस वाहन चोर और उनके द्वारा चोरी किए वाहन बरामद कर ले जाती रही है। शुक्रवार को एक वाहन चोर की निशानदेही पर एक फॉर्च्यूनर कार बरामद हो चुकी है। सात ऐसी ही लग्जरी कारों की पुलिस को तलाश है। जो संभल में ही होने की जानकारी पुलिस मिली है। शनिवार देर रात दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कई जगह दबिशें दी हैं। लेकिन कोई वाहन चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार सात लग्जरी कारें पुलिस को बरामद करनी हैं जिनकी करीब डेढ़ करोड़ की कीमत हैं। पकड़े गए वाहन चोर ने सभी साथियों की जानकारी दी है। सभी चोरी की गईं कारें संभल में होने की बात कही है। इसी क्रम में लगातार पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed