फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers of secondary and basic schools will become hi-tech

Sambhal News: हाईटेक बनेंगे माध्यमिक और बेसिक विद्यालयों के गुरुजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers of secondary and basic schools will become hi-tech
संभल। जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन हाईटेक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 मई से 31 अगस्त तक शिक्षक ऑनलाइन नामांकन कराएंगे। सत्र 2026-27 के लिए निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुरू किया गया है। खास बात यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, गतिविधि आधारित शिक्षण और डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग संभल के राज्य संदर्भदाता सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षकों का ऑनलाइन नामांकन 21 मई से 31 अगस्त तक किया जाएगा। संभल जिले में 1041 परिषदीय, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों समेत 1270 से अधिक विद्यालय हैं। मिशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक बुनियादी सुविधाएं बहाल की गई हैं।
विज्ञापन

अब शासन का ध्यान शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनके डिजिटल कौशल को निखारने पर केंद्रित है। सरकार का उद्देश्य तकनीक आधारित ऐसा शिक्षक प्रशिक्षण मॉडल तैयार करना है, जो जमीनी स्तर पर मजबूत हो और जिसका सीधा लाभ छात्रों को मिल सके। इसी उद्देश्य से निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का ऑनलाइन नामांकन 21 मई से शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद सभी स्वीकृत पाठ्यक्रम 15 सितंबर तक संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में दक्ष होंगे। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की सीखने की क्षमता और परीक्षा परिणामों में सुधार आने की उम्मीद है।

विभाग की ओर से शिक्षकों का शत-प्रतिशत नामांकन और समयबद्ध प्रशिक्षण पूरा कराने के लिए बीएसए, डायट प्राचार्य, बीईओ और डायट मेंटर्स को निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए ने बताया कि निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षकों का नामांकन कराया जा रहा है और प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed