{"_id":"61ba37b73119d05a2a327f4f","slug":"teachers-demonstrated-by-tying-a-black-band-sambhal-news-mbd4127560114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल। नगर के एमजीएम महाविद्यालय में महाविद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
बुधवार को महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ के जिलाध्यक्ष डा. निरंकार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि शासन द्वारा नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना दोबारा शुरू की जाए। यूजीसी मानक 2018 के अनुसार पीएचडी डिग्री प्राप्त शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ व सेवानिवृत्ति की आयु को 65 वर्ष करने की किया जाए।
अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय के स्व वित्तपोषित शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए समेत अन्य मांगे रहीं। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष डा. मोहम्मद इमरान खान, डा. अमित जैन, डा. फहीम अहमद, डा. अमृतेश अवस्थी, डा. दिलदार हुसैन, डा. संजय बाबू दुबे आदि मौजूद रहे।