फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teacher who molested a girl child was sent to jail

Sambhal News: बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक को भेजा जेल

Thu, 03 Apr 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher who molested a girl child was sent to jail

विज्ञापन
धनारी।
सात वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षक पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बाबू राम गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि उसकी बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। मंगलवार को वह घर के सामने खेल रही थी। तभी ट्यूशन पढ़ाने वाला युवक मोनू पीड़ित के घर के पास से गुजर रहा था। उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे गोद में उठा लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के रोने पर शिक्षक मौके से भाग निकला। घर पहुंचकर बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की आरोपी को बुधवार को गांव उधरनपुर अजमत नगर के पास बने पुल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed