फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teacher suicide in sambhal chandausi

प्रधानाध्यापक का शव घर के कमरे में लटका मिला, सुसाइड नोट भी मौके से बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
teacher suicide in sambhal chandausi
चंदौसी। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का शव छत में लगे पंखे से फंदे पर लटका मिला। घर के जिस कक्ष में शव लटका मिला है वहां से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें आत्महत्या करने की बात कही है और कुछ लोगों के रुपये दिए जा चुके हैं, इसका भी जिक्र किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में कर छानबीन की जा रही है। परिजनों में प्रधानाध्यापक की मौत के बाद कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चंदौसी के आजाद रोड निवासी सुमित दीक्षित (39) पुत्र प्रमोद दीक्षित का शव मंगलवार दोपहर पौने दो बजे करीब किराए के मकान की छत में लगे पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर छानबीन की। शव जिस कमरे में मिला है वहां से एक सोसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इस नोट में लिखा है कि जिन लोगों के रुपये थे उनके दे दिए हैं। मृतक हनुमानगढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। मृतक के छोटे भाई मोहित दीक्षित ने बताया कि वह और उनके भाई किराए के मकान में रहते हैं। बताया कि मंगलवार की दोपहर जब वह घर आए तो घर बंद था। काफी आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खोला और फोन भी नहीं उठा। अनहोनी का अंदेशा हुआ तो मकान मालिक के बेटे को बुलाकर दरवाजे को किसी तरह खुलवाया। कमरे में जाकर देखा तो उनके भाई पंखे के कुंडे से लटके हुए थे। बताया कि उनके भाई शेयर बाजार में रुपये लगाते थे। इसी के चलते काफी उधार हो गया था। इसलिए परेशान थे। अब जो सुसाइड नोट मिला है उसमें भी उन लोगों का नाम लिखा है जिनके रुपये उधार थे। पीड़ित भाई ने बताया कि उनके भाई की पत्नी सोधमनी मुरादाबाद के डींगरपुर के कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत हैं। दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ रहते हैं। पीड़ित भाई ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मौत से एक घंटा पहले की थी छोटे भाई को कॉल
चंदौसी। प्रधानाध्यापक सुमित दीक्षित ने अपनी मौत से एक घंटे पहले अपने छोटे भाई मोहित दीक्षित को कॉल की थी। कहा था कि वह कभी शेयर बाजार की सट्टेबाजी में न पड़े और अपना और परिवार का ख्याल रखे। इसके बाद फोन काट दिया था। जब मोहित घर पहुंचे तो उनके भाई की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के छोटे भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, चंदौसी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed