फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teacher slapped the girl student, ruckus, after two days the matter reached the police station

Sambhal News: टीचर ने छात्रा को मारा थप्पड, हंगामा, दो दिन बाद मामला पहुंचा थाने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Teacher slapped the girl student, ruckus, after two days the matter reached the police station
चंदौसी। नगर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में सातवें घंटे में हैंडपंप पर भीड़ लगाने के दौरान टीचर ने कक्षा 11 की एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। छात्रा ने खूब हंगामा किया। इसके बाद सोमवार को छात्रा कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंच गई और वहां भी शिक्षिका के थाने आने पर छात्रा ने हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षाें में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के एक गर्ल्स कॉलेज में कुछ छात्राएं परिसर में घूम रही थीं। एक हैंडपंप पर छात्राओं ने भीड़ लगा रखी थी। एक टीचर ने छात्राओं से कक्षा में जाने की बात कही। अन्य छात्राएं कक्षा में चली गईं, जबकि दो छात्राएं वहां से नहीं गईं। शिक्षिका के डांटने पर एक छात्रा ने अभद्र व्यवहार किया। इस पर टीचर ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इस मामले की शिकायत लेकर छात्रा प्रिंसिपल के पास पहुंच गई और वहां गले में टोंसिल होने की बात कहते हुए हंगामा करने लगी। छुट्टी का समय होने पर प्रिंसिपल ने किसी तरह से मामला शांत करा दिया। सोमवार को छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गई और टीचर की लिखित शिकायत की। सूचना पर आरोपी टीचर स्कूल स्टाफ के साथ थाने पहुुंच गईं। छात्रा ने भी वहां भी हंगामा किया, पुलिस पर टीचर के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजनों के सामने दोनों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed