फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teacher shoot girl and self in one sided love in sambhal

एकतरफा इश्क में लड़की बोली नहीं तो शिक्षक ने मार दी गोली, लड़की की हालत गंभीर, शिक्षक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
teacher shoot girl and self in one sided love in sambhal
संभल। एकतरफा इश्क में विवाहित संविदा शिक्षक ने पड़ोस में रहने वाली बीस वर्षीय लड़की को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने गांव के करीब खेत में धान की रोपाई कर रही थी। युवती को गोली मारने के एक पल बाद ही शिक्षक ने खुद को भी गोली मार ली। लड़की तो जिंदगी के लिए जूझ रही है लेकिन शिक्षक की मौत हो गई। यह घटना संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र स्थित गांव सलारपुर में रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे हुई।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव चकिया निवासी सुदेश (40), सतूपुरा के एक इंटर कालेज में संविदा शिक्षक थे। शिक्षक ने धान की रोपाई करते वक्त गांव में अपने घर के पड़ोस में रहने वाली प्रियंका (20) को शिक्षक ने गोली मार दी। गांव में दोनों के घर करीब-करीब हैं। प्रियंका अपने घर से सुबह करीब साढ़े सात बजे नजदीक के गांव सलारपुर स्थित कमल सिंह के खेत में धान की रोपाई करने गई थी। उसके साथ गांव की तीन युवतियां और थीं। चारों धान की रोपाई कर रहीं थीं। इसी बीच साढ़े 9 बजे तमंचा लेकर सुदेश कुमार पहुंच गया। उसने पहले प्रियंका से कुछ कहासुनी की और देखते-देखते करीब आठ-दस फुट की दूरी से प्रियंका के पेट में गोली मार दी। जो उसके पेट को पार कर गई। इसके बाद उसने अपने पेट में सटाकर खुद को गोली मार ली। दोनों खेत में ही गिर गए। खेत में अफरातफरी मच गई। साथ में धान लगा रही लड़कियों ने प्रियंका को उठाया और खेत मालिक के बेटे तनुज ने गांव में जाकर शोर मचाया तो लोग दौड़कर आए। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

असमोली पुलिस और संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को अमरोहा जिले के जोया स्थित अस्पताल में भेजा लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर के लिए दोनों को रेफर कर दिया। सुदेश के परिजन उसे मेरठ की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में सुदेश की मौत हो गई। उसे वापस असमोली ले आए। प्रियंका की हालत गोली लगने से गंभीर हुई तो उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के भाई राहुल ने असमोली थाने में सुदेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि घायलावस्था में मेरठ जा रही प्रियंका का कहना था कि करीब दो वर्ष से सुदेश उसके पीछे पड़ा था और कहता था कि तू मुझसे बोलती क्यों नहीं। प्रियंका की बहन जयकारी ने बताया कि सुदेश दो वर्ष से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह बहन से कहता था कि वह उससे प्यार करे। उनकी बहन ने इसकी शिकायत अपनी मां और उससे की थी लेकिन उनकी बहन टालती रही और अब तो हद हो गई उसने रविवार को प्रियंका को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed