{"_id":"6546a95d8a6b76e6b70bb6d7","slug":"teacher-on-blo-duty-examination-not-conducted-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-3996-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अध्यापक बीएलओ की ड्यूटी पर, नहीं हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अध्यापक बीएलओ की ड्यूटी पर, नहीं हुई परीक्षा
Sun, 05 Nov 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर के रवींद्र नाथ टैगोर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं हुई। यहां पहली पाली में हिंदी और गणित का पेपर होना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र बीएलओ की ड्यूटी में चले गए। परीक्षा देने आए छात्र निराश होकर लौट गए। वहीं अन्य दो विद्यालयों के बच्चों ने अध्यापकों पर आधी अधूरी परीक्षा कराने का आरोप लगाया है।
जिले में परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय में पहली पाली में हिंदी और गणित व दूसरी पाली में संस्कृत का पेपर था। नगर क्षेत्र के रवींद्रनाथ टैगोर स्कूल में परीक्षा नहीं कराई गई। परीक्षा देने आए छात्र स्कूल का ताला लगा देख मायूस होकर वापस लौट गए। जानकारी पर पता चला कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीलू सागर बीएलओ की ड्यूटी पर गई हैं। अन्य कोई अध्यापक न होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। इस विद्यालय में 62 छात्र पंजीकृत हैं। वहीं इंदिरा गांधी प्राथमिक विद्यालय दस बजे बंद था। प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता साढ़े 11 बजे स्कूल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद 15 बच्चों की परीक्षा कराई। उन्होंने बताया कि वह बीएलओ ड्यूटी में गए थे। वहां का कार्य भी जरूरी है, जिस कारण परीक्षा कराने में देरी हुई। वहीं गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय और शिक्षामित्र पूजा गुप्ता बीएलओ ड्यूटी में लगे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने परीक्षा कराने के साथ-साथ बीएलओ ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई। हालांकि दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा नहीं करा पाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
राज्यमंत्री के आदेश का नहीं हुआ पालन
चंदौसी। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी मतदाता चेतना अभियान के तहत नगर के बूथों का निरीक्षण कर रही थीं। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने मंत्री को बताया कि विद्यालय में परीक्षा होने की बवजूद पेपर नहीं कराया गया। उन्होंने इसकी जानकारी विभाग की तो बताया गया कि अध्यापक बीएलओ ड्यूटी मेें लगे हैं। जिस कारण परीक्षा नहीं हुई। उन्होंने बीएसए को फोन कर नाराजगी जताई। साथ ही विद्यालयों में परीक्षा कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिस पर बीएसए ने मंत्री को आश्वासन दिया कि वह तत्काल अन्य अध्यापकों को भेजकर परीक्षा कराएंगे। इसके बाद भी दोपहर तक कोई अध्यापक विद्यालय में परीक्षा कराने नहीं पहुंचा।
वर्जन
मुझे पता चला कि कुछ स्कूलों में बच्चों की परीक्षा नहीं कराई गईं हैं। बीएसए को फोन कर परीक्षा में लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं।-गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री