फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tamanna and her husband, who performed Jalabhishek in burqa, are receiving threats.

UP: बुर्के में तमन्ना ने किया था जलाभिषेक, अब पति को मिल रही धमकी, कहा- हम डरने वाले नहीं

Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
सार

संभल के मंदिर में बुर्का पहन जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। तमन्ना ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया था। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Tamanna and her husband, who performed Jalabhishek in burqa, are receiving threats.
कांवड़ के साथ तमन्ना

विस्तार

असमोली के गांव बदनपुर बसेई निवासी तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही हैं। अमन त्यागी का कहना है कि वह एसपी से मिलकर शिकायत करेंगे। लोग मेरी पत्नी के बुर्का पहनने पर धमका रहे हैं।

विज्ञापन


अमन त्यागी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शादी से पहले 22 वर्ष तक परिजनों के कहने पर बुर्का पहना था। अब वह सनातनी हो गई हैं और सनातन में पूरी आजादी है। वह बुर्का पहने यह उनकी मर्जी हैं।
विज्ञापन


दरअसल तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी से शादी करने के लिए कांवड़ लाने के लिए मनौती मांगी थी। शादी को साढ़े तीन वर्ष हो गए और इस बार तमन्ना हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर रविवार को जलाभिषेक किया था। सोमवार को अमन त्यागी ने बताया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पत्नी को लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

कहा कि उनकी पत्नी मुस्लिम थी और वह बुर्का पहनती थीं। यह उनकी अपनी आजादी है कि वह बुर्का पहने या नहीं पहने। लेकिन धमकी देने वालों से डरने वाले नहीं है।


तमन्ना मलिका का कहना है कि धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed