फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Symptoms of lumpi found in 16 more cows

16 और गोवंश में मिले लंपी के लक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of lumpi found in 16 more cows
मंगलवार को 16 और गोवंश में लंपी के लक्षण मिले हैं। इसे लेकर पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए सैंपल ले लिया है। साथ ही गोवंश का उपचार भी कराया जा रहा है। जिले में अब तक 28 गोवंश में लंपी के लक्षण मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीवीओ मुन्नालाल यादव ने बताया कि 25 अगस्त को जिले में सबसे पहले विकासखंड बहजोई के गांव बेहटा जयसिंह में एक गोवंश में लंपी के लक्षण मिले थे। इस पर उसका उपचार किया गया था। 29 अगस्त तक जिले में 12 गोवंशों में लंपी के लक्षण मिले। इनमें से चार गोवंश अब सुरक्षित हैं। बीमारी पशुओं का सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली आईवीआरआई (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) भेजा गया है। अब मंगलवार को जिले में 16 गोवंशों में और लंपी के लक्षण मिले हैं। इनका उपचार कराया जा रहा है। साथ ही सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि ब्लॉक बहजोई समेत गुन्नौर, संभल, पंवासा, असमोली व बनियाखेड़ा क्षेत्र के गोवंश में लंपी के लक्षण सामने आए हैं।
जिले को मिली 25 हजार वैक्सीन
बहजोई। सीवीओ मुन्नालाल यादव ने बताया कि लंपी को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से संभल को 25 हजार वैक्सीन की डोज मिली हैं। नोडल अधिकारी और जुनावई के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले 31 अगस्त को गोशालाओं में संरक्षित गोवंश को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार गठित की गईं आरआरटी
बहजोई। सीवीओ मुन्नलाल यादव ने बताया कि लंपी को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से ब्लॉकवार रैपिड रेस्पोंस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पशु चिकित्साधिकारी समेत एक पशुधन प्रसार अधिकारी व दो पैरा वैट (टीका कर्मी) तैनात हैं। किसी भी गोवंश में लंपी का मामला सामने आने पर आरआरटी त्वरित उपचार के लिए पहल करेगी। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसका दूरभाष नंबर 9411096168 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed