{"_id":"6351adb5d66eba6b0f4134a5","slug":"sweets-made-in-the-midst-of-dirt-chandausi-news-mbd445028830","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के बीच बनती मिली मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के बीच बनती मिली मिठाई
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। खाद्य विभाग की टीम ने त्योहार के मद्देनजर कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कुछ प्रतिष्ठान की निर्माण इकाई बिना लाइसेंस संचालित मिली। साथ ही गंदगी के बीच मिठाई बनती मिली। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। नोटिस भी जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने यादव कॉलोनी, रामलीला स्टेज निकट, बहजोई स्थित रिंकू स्वीट्स, सचिन स्वीट्स, कुलदीप स्वीट्स की निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। वहां गंदगी में मिठाइयों का निर्माण होता पाया है। साथ ही उनके पास निर्माण इकाई का लाइसेंस भी नहीं मिला है। टीम ने खोया नमूना लेकर सील कर लिया है। साथ ही बिना लाइसेंस निर्माण करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। गंदगी को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद टीम ने चंदौसी के बिसौली गेट स्थित सेठ हलवाई के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया।
कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के भूडी चौराहा पर अंकित स्वीट्स से खिलौना मिठाई, हरिओम गोस्वामी के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लेकर सील किया है। बिचैटा चौराहे पर विजय सिंह के प्रतिष्ठान से खिलौना मिठाई, गांव असालतपुर जारई स्थित बालाजी स्वीट्स से छैना रसगुल्ला का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक विभागीय टीम ने अभी 24 खद्य पदार्थो के नमूने भरें है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।