फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suspected death of woman in sambhal

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, ससुराल जन फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
suspected death of woman in sambhal
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव मिलक दियौरा खास के मजरा मिलक में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव छत पर पड़ा मिला। महिला की मौत के बाद परिजन घर से फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दियौरा खास के मजरा मिलक निवासी दिनेश पाल की शादी 2007 में रामपुर के थाना शाहबाद के गांव चकरपुर कदीम निवासी गीता देवी के साथ हुई थी। शादी के पांच वर्ष बाद पुत्री का जन्म हुआ था। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था। बुधवार की रात गीता व उसके ससुराल वालों के बीच झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गीता के मायके वालों को दी थी।
विज्ञापन

सूचना पर मृतका का भाई अमर पाल गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे बहन की ससुराल पहुंचा। उसने बताया कि गीता का शव छत पर चारपाई पर पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। अमर पाल की ओर से पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में मृतका के पति, ससुरा, जेठ एवं जेठानी को नामजद किया है। तहरीर में बताया कि उसके गांव पहुंचने से पहले ही गीता के ससुरालिये फरार हो गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed