फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   supreem court ne kaha pahle highcourt jayen

सुप्रीम कोर्ट ने कहा पहले हाईकोर्ट जाएं

Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
supreem court ne kaha pahle highcourt jayen
court shimla
दो न्यायाधीशों की खंडपीठ ने कल्कि धाम के अधिवक्ताओं को इस प्रकरण में पहले हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। अब श्री कल्कि पीठाधीश्वर की  ओर से हाईकोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि मंदिर प्रस्तावित है।

मंदिर बनाए जाने के लिए 7 नवंबर को शिलान्यास होना था। शिलान्यास करने के लिए उत्तर प्रदेश सपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम सियासी हस्तियां एेंचोड़ा कंबोह पहुंची थीं लेकिन 6 नवंबर की शाम जिला प्रशासन ने बिना अनुमति के शिलान्यास करने के चलते कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी। पाबंदी का नोटिस कल्कि पीठ को जारी किया गया था।  जिला प्रशासन की नोटिस को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। याचिका मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दो न्यायाधीशों के समक्ष पेश की गई जिसमें न्यायाधीशों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट है। हाईकोर्ट में इस मसले को पहले पेश किया  जाना चाहिए यदि वहां न्याय न मिले तो यहां आएं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की इस सलाह को कल्कि धाम के अधिवक्ताओं ने मान लिया। यह जानकारी देते हुए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जल्दी ही हाईकोर्ट में रिट दाखिल की जाएगी।श्री कल्कि पीठ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed