फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Potholes on the district's roads to be filled at a cost of seven crore.

Sambhal News: सात करोड़ से भरे जाएंगे जिले की सड़कों के गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the district's roads to be filled at a cost of seven crore.
संभल। जिले के मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभाग को अब इस प्रस्ताव की मंजूरी का इंतजार है ताकि स्थायी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

संभल-चंदौसी, संभल-गवां और हसनपुर रोड जैसे प्रमुख मार्गों के हालात बदतर हैं। इन सड़कों पर वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने बताया कि यह प्रस्ताव अब शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलते ही कार्य को तेजी से कराया जाएगा। जहां गहरे और बड़े गड्ढे हैं, वहां अस्थायी तौर पर भी काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ये गड्ढे आए दिन छोटे-बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले लेती है, जिससे जलभराव भी होता है। लोगों को इन सड़कों से निकलना अब दुश्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढों से हो रहे हादसे
जिले की प्रमुख सड़कों पर बने ये गड्ढे आए दिन छोटे-बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं। हाल ही में गांव जनेटा में एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। बदायूं निवासी सुनील अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी गड्ढों का अनुमान न लगा पाने के कारण वे गिर गए। इस हादसे में सुनील, उनकी पत्नी सविता और बेटा ऋतिक घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सबसे ज्यादा हादसे होते हैं और गांव जनेटा में सौ से अधिक बड़े गड्ढे हैं। 15 दिन में कई हादसे हो चुके हैं।

----------------------------
जहां बड़े गड्ढे हो गए हैं, वहां अस्थायी तौर पर मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा, शासन को गड्ढे भरने के लिए प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे। गांव जनेटा में सबसे पहले काम शुरू कराया जाएगा।
सुनील प्रकाश, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed