{"_id":"6a8cb1a0289c35a062011190","slug":"elderly-woman-dies-family-suspects-murder-sambhal-news-c-204-1-chn1001-132072-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वृद्धा की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वृद्धा की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला कागजी निवासी मेहराज (80) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह वृद्धा का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के मोहल्ला कागजी निवासी मेहराज पत्नी जफर अपने मकान में अकेले रहती थी। उनके बेटे शहर में अलग मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह उनके बेटे नाजिम की पत्नी मीना उनसे मिलने घर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। मीना ने किसी तरह कमरे में जाकर देखा तो मेहराज चारपाई पर बेसुध पड़ी थीं। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
वृद्धा की हालत देखकर पुत्रवधू ने आसपास के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने पास जाकर देखा तो वृद्धा के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले घर से करीब पांच हजार रुपये गायब हुए थे। इस मामले में कोतवाली में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी बताया कि उसी रात एक संदिग्ध युवक को घर की छत पर देखा गया था, जिसकी जानकारी पुलिस को रविवार को दी गई थी। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस में तहरीर दी। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।