फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute over death certificate; team sent to investigate returns.

Sambhal News: मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, जांच करने गई टीम लौटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dispute over death certificate; team sent to investigate returns.
बबराला। गुन्नौर ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद सोमवार को और बढ़ गया। जांच करने पहुंची ब्लॉक की टीम के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अधिकारियों को बिना जांच पूरी किए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को एडीओ पंचायत आईएसवी उमेश कुमार और ग्राम पंचायत सचिव वरन सिंह समेत एक टीम गांव पहुंची थी। टीम ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने वाली थी। इसी दौरान लिखित बयान दर्ज किए जाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। ग्रामीणों और ब्लॉक टीम के बीच भी कहासुनी हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मेंद्र और उनकी बहन संतोष के बीच जमीन के हिस्से को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। संतोष अपनी मां रामश्री के मृत्यु प्रमाणपत्र के जरिये जमीन में अधिकार का दावा कर रही है। धर्मेंद्र का आरोप है कि संतोष गलत तरीके से मां की मृत्यु पिता के बाद दर्शाना चाहती है। उनका कहना है कि इससे जमीन पर अपना दावा मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत आईएसवी उमेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के कारण बैठक के दौरान जांच पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बैठक स्थगित कर दी गई है। जांच अगली तारीख पर की जाएगी। स्थानीय पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed