{"_id":"61e462df33412d380068aeef","slug":"supply-not-received-even-after-three-years-of-connection-now-the-threat-of-boycott-of-elections-sambhal-news-mbd4162128160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन के तीन साल बाद भी नहीं मिली आपूर्ति, अब चुनाव बहिष्कार की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन के तीन साल बाद भी नहीं मिली आपूर्ति, अब चुनाव बहिष्कार की धमकी
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा में ग्रामीणों को तीन पहले विद्युत कनेक्शन को दिए गए, लेकिन अभी तक आपूर्ति के लिए लाइन नहीं जुड़ी। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ग्रामीण न सिर्फ अफसरों तक गए बल्कि जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई पर नतीजा शून्य रहा, जिसके चलते अब ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की धमकी दी है।
बताते चले कि अहमदनगर थरैसा गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति देने के लिए वर्ष 2018 में सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कार्य पूरा किया गया। तीन ट्रांसफार्मर भी रखे गए। तीन साल बीत जाने के बाद भी अब तक बिजली सप्लाई इन ट्रांसफॉर्मर से शुरू नहीं की गई है। लोगों को विभाग ने कनेक्शन तो दे दिए हैं लेकिन आपूर्ति न मिलने से तमाम घरों में अंधेरा छाया हुआ है।
गांव में 250 कनेक्शन ऐसे हैं, जिनको अभी आपूर्ति का इंतजार है। इस बीच ग्रामीणों ने घरों में उजाला करने के लिए जंगल को जा रही विद्युत लाइन से अपने घरों के तार जोड़ रखे हैं। जिससे कभी छह घंटे तो कभी पांच घंटे आपूर्ति ग्रामीणों को मिल पाती है। इस दौरान रामतौर सिंह, राजभान सिंह, विपिन कुमार, महावीर सिंह, सत्यपाल सिंह, बाबू सिंह, विननाम सिंह, दानवीर सिंह, सूरज पाल सिंह, राम सिंह, सुखपाल, योगराज, राहुल राघव, लोकेश कुमार, विकेश राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छह महीने पूर्व मैंने खुद दो बार विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया है।
सुमन, ग्राम प्रधान, अहमदनगर थरैसा
तीन वर्षों में भी जिला स्तरीय अधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली की समस्या का समाधान नहीं कर पाए। अब चुनावी मौसम आया है। गांव में मतदान तभी किया जाएगा, जब बिजली की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
सूरजपाल सिंह, अहमदनगर थरैसा
ग्रामीण और ग्राम प्रधान के शिकायत पत्र पर बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए प्रस्ताव बना दिया गया था। सोमवार को प्रस्ताव की स्थिति देखी जाएगी। जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
कुलदीप सिंह, एसडीओ, चंदौसी