फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sugarcane crushing started after due worship in Rajpura Sugar Mill

रजपुरा चीनी मिल में विधिवत पूजन के बाद गन्ना पेराई की शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing started after due worship in Rajpura Sugar Mill
चीनी मिल रजपुरा में बृहस्पतिवार को पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में पेराई सत्र 2022-23 के शुभारंभ पर रजपुरा के आचार्य शिवभक्त शर्मा व देवेंद्र पाठक ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई। शुगर मिल परिसर में हवन पूजा आयोजित की गई। यूनिट हेड रणधीर सिंह ने अतिथियों और मिल अधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से हवन में आहुतियां छोड़कर मिल के उन्नति के लिए कामना की। पूजन के उपरांत बैल गाड़ी से गन्ना लेकर मिल पहुंचे चंदूनगला गांव के किसान को शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत डीएम मनीष बंसल ने शुगर मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र प्रारंभ किया।
विज्ञापन

यहां यूनिट हेड रणधीर सिंह कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक किसान से गन्ना खरीदकर समय से भुगतान करना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपना गन्ना दलालों का न बेचें। किसी भी समस्या के लिए क्षेत्र के जोनल इंचार्ज से संपर्क कर सकते हैं। उनकी हर समस्या का निदान कराया जाएगा। वहीं मिल परिसर में स्थित पीर बाबा की मजार पर चादर पोशी की गई। इस मौके पर एसडीएम गुनौर संदीप कुमार वर्मा, तहसीलदार दीपक कुमार, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, सीनियर जीएम एसके त्यागी, उप महाप्रबंधक प्रशासन राजन कुमार दीक्षित, उप महाप्रबंधक एचआर विवेक सिंह, चरन सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन शुगर मिले हैं। इनमें से डीएसएम शुगर रजपुरा, डीएसएम शुगर मिल असमोली में बृहस्पतिवार से गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। वीनस शुगर मिल का अभी तक संचालन शुरू नहीं हुआ है। वीनस शुगर मिल 30 अक्तूबर को गन्ने की पेराई शुरू करेंगी। वीनस शुगर मिल पर पिछले पेराई सत्र का किसान के गन्ना मूल्य का 30 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि शुगर मिल को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पहले लिखा गया है। अब डीएम के माध्यम से नोटिस जारी कराया जाएगा और पेराई शुरू होने पर पहले ही माह में पिछले सत्र का गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed