फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students in council schools will read stories and poems one day a week.

Sambhal News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे सप्ताह में एक दिन पढ़ेंगे कहानी-कविता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students in council schools will read stories and poems one day a week.
संभल। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और मोबाइल के प्रयोग कम करने के लिए चल रहे प्रयास के बीच ड्राॅप एवरीथिंग एंड रीड (डियर) अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन 30 मिनट पाठ्य पुस्तकों से इतर बच्चों के किताब, कहानी, कविता के पढ़ने पर फोकस किया जाएगा। इसमें छात्रों को अपनी रुचि की किताबें पढ़ने के लिए विद्यालय की समय-सारिणी में पुस्तकालय का एक घंटा (कालांश) निर्धारण किया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई शुरु की गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न पढ़ने व लिखने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ताकि पढ़ना छात्रों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सके। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। राज्य संदर्भदाता बेसिक शिक्षा विभाग सुनील पाल ने बताया कि शासन स्तर से जारी इन निर्देशों के मुताबिक, विद्यालयों में स्क्रीन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने व इससे जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों में रीडिंग क्लब का भी गठन किया जाएगा। नए सत्र में इन सभी गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के लिए तैयारी शुरु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed