फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student protest in sambhal collage

एसएम कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों का हंगामा, प्राचार्य से नोंकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
student protest in sambhal collage
चंदौसी के एसएम कालेज में एडमीशन में धांधली के आरोप को लेकर धरना देते छात्र। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने एसएम कॉलेज प्रशासन पर मेरिट में शामिल छात्रों को प्रवेश न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पदाधिकारियों ने प्राचार्य का घेराव किया और जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर छात्रों को धरने से उठाया। पुलिस की मौजूदगी में वार्ता के बाद प्राचार्य ने मेरिट सूची में शामिल छात्रों को बीकॉम में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी शनिवार को एसएम कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य बालेंदु वशिष्ठ से मिलकर मेरिट में शामिल छात्रों को प्रवेश दिलाने की मांग की। प्राचार्य ने सीट पूरी होने की बात कहते हुए प्रवेश लेने से इंकार कर दिया। इसको लेकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की प्राचार्य से तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे करते हुए छात्र कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि मेरिट में शामिल छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ छात्रों ने एसएम कॉलेज में प्रवेश के लिए फीस भी जमा करा दी। इसके बाद भी उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया। कॉलेज में छात्रों के हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देकर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में एबीवीपी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस मौजूदगी में प्राचार्य और छात्रों की वार्ता हुई। वार्ता में प्राचार्य ने मेरिट में शामिल छात्रों को बीकॉम में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ता सुरेंद्र यादव, अंकित चौधरी, अविनेश चौधरी, आकाश, हिमांशु, अभय प्रताप, कुलदीप, अर्पित शर्मा, शिवा, विकास तोमर, उमंग गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed