फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sardar Patel played important role merger Rampur with India, he involved two years after independence

Sambhal: टक्कर के बाद कक्षा नौ के छात्र की बाइक डंपर में फंस गई, पांच सौ मीटर तक घिसटता गया.. फिर चली गई जान

Tue, 31 Oct 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Tue, 31 Oct 2023 01:52 AM IST
सार

लहरावन-बिसारू मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मिट्टी लेकर आ रहे डंपर ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। डंपर चालक छात्र और बाइक को घसीटता ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपी चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Sardar Patel played important role merger Rampur with India, he involved two years after independence
छात्र की मौत के गमजदा परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई के गांव लहरावन निवासी कक्षा नौ के छात्र गौरव (16) पुत्र मटरू को सोमवार को ओवरलोड डंपर ने रौंद दिया। डंपर छात्र को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटता चला गया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

कक्षा नौ का छात्र था 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद परिजनों ने शव उठाने दिया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी मटरू का बेटा गौरव गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार को गौरव बाइक से खेत पर जा रहा था।

विज्ञापन

डंपर ने बाइक में मारी टक्कर 

इसी दौरान लहरावन-बिसारू मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट कच्चे रास्ते से गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मिट्टी लेकर आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। डंपर चालक छात्र और बाइक को घसीटता ले गया। जिससे छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपी चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे

वहीं मिट्टी लेने आ रहे अन्य दो डंपरों के चालक भी मौके से भाग गए। सूचना पर मृतक के पिता, भाई राजकुमार के साथ अन्य परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम के लिए छात्र का शव उठाने लगे तो परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।


परिजन आरोपी डंपर के चालक को मौके पर बुलाने समेत अन्य कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद पांच बजे कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव उठाने दिया।

डंपर में की तोड़फोड़

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने डंपर में ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर चालक तेजी से डंपर चलाते हैं। इससे पहले भी कई बार हादसे होने से बचे हैं।

परिजन दोबारा हुए आक्रोशित

परिजनों के शांत होने के बाद पुलिस छात्र के शव को वाहन से लेकर जाने लगी। इसी दौरान चालक ने वाहन को तेजी से चलाया तो परिजनों के साथ ग्रामीण दोबारा भड़क गए और रेलवे क्रासिंग के पास छात्र का शव उतारकर फिर से लिंक मार्ग की सड़क पर रख दिया और हंगामा करने लगे। करीब पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर परिजन व ग्रामीण माने और पुलिस पोस्टमार्टम के लिए छात्र का शव लेकर रवाना हो सकी।

डंपरों से रोजाना रहता है खतरा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मिट्टी ढोने के काम में लगे डंपर सड़क व कच्चे मार्गों पर तेजी से दौड़ते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं इन डंपरों की वजह से मुख्य व लिंक मार्ग की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

जनप्रतिनिधियों के न आने पर गुस्साए

हादसे के बाद कार्रवाई को लेकर फोन करने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने काफी देर अपने-अपने संपर्क वाले जन प्रतिनिधियों का इंतजार किया। जब काफी देर तक घटनास्थल पर कोई नहीं आया। तब ग्रामीणों ने बुरा भला कहते हुए जन प्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा जाहिर किया।

चालक ज्यादा फेरे लगाने के चक्कर में लापरवाही से डंपर चलाते हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है और सड़कें भी खराब होती है। इसी लारवाही के चलते उनके बेटे की जान चली गई। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। -मटरू, मृतक के पिता



मृतक के पिता की ओर से हादसे की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। डंपर व चालक रतनलाल पुत्र सुखराम निवासी गांव नगला पदम थाना चंडौस जिला अलीगढ़ पुलिस के कब्जे में है। मृतक के शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। -दीपक कुमार तिवारी, सीओ, बहजोई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed