{"_id":"6887d54ae9514eac6f02e50b","slug":"student-beaten-for-not-doing-homework-complaint-lodged-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125260-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: होमवर्क नहीं करने पर छात्र को पीटा, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: होमवर्क नहीं करने पर छात्र को पीटा, दी तहरीर
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी हरिशंकर का बेटा केशव नगर के एक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। छात्र को स्कूल के ही प्रधानाचार्य ट्यूशन पढ़ाते हैं। सोमवार को शाम भी वह छात्र को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ा रहे थे। आरोप कि होमवर्क नहीं कर पाने की बात पर प्रधानाचार्य ने छात्र को बुरी तरह पीटा। इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को हुई तो नाराजगी जताई। साथ ही कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। छात्र का उपचार कराया जा रहा है। संवाद
मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप
चन्दौसी। मोहल्ला कुरैशियान निवासी सैफ ने बताया कि रविवार रात आठ बजे करीब मोहल्ला के बच्चों का खेल- खेल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच बच्चों के एक पक्ष के आधा दर्जन के करीब कुछ लोग मौके पर आए और वे पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे, मारपीट की। साथ ही उसकी बाइक का शीशा भी तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद