{"_id":"65148a3129d47950b5024e85","slug":"strict-action-should-be-taken-against-vehicles-parked-randomly-on-the-road-dm-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3354-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बेतरतीव खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बेतरतीव खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
बहजोई।
डीएम ने स्कूल वाहनों की चेकिंग समेत सड़क पर बेतरतीव खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया। मौका था कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का।
बुधवार को हुई बैठक में एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश ने बताया वर्ष 2023 में जिले में 8 ब्लैक स्पॉट चिंहित किए गए हैं। डीएम ने चिंहित किए गए स्थानों को ब्लैक स्पॉट से बाहर करने पर जोर दिया। इस बीच दुर्घटना पीड़ित को सहायता राशि व हिट एंड रन के बिंदु पर भी बातचीत की गई। एक्सईएन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की कुछ सड़कों को पाइप लाइन बिछाने के लिए काटा गया है।
डीएम ने पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क ठीक न किए जाने पर कार्रवाई को चेताया। इसके अलावा सभी स्कूल एवं कॉलेज के स्कूल वाहनों की चेकिंग पर बातचीत हुई। डीएम ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग के समय यह चेक कराया जाए कि सड़क पर ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली आदि तो नहीं खड़े हैं। डीएम ने आगामी बैठक में खान अधिकारी को भी बुलाने को कहा। साथ ही विशेष अभियान चलाते हु ओवर लोडिंग वाहनों पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि वाहनों पर नंबर प्लेट मानक के मुताबिक लगाई जाए। पुलिस व परिवहन विभाग धान व गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने को कहा। सीडीओ कमलेश सचान समेत एडीएम प्रदीप वर्मा, एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार, एएमए आशीष सिंह, सीओ यातायात पंकज लवानियां व यातायात प्रभारी अनुज कुमार मलिक रहे।