फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strengthen Samajwadi Party in Lok Sabha elections: Dharmendra Yadav

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करें : धर्मेंद्र यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Strengthen Samajwadi Party in Lok Sabha elections: Dharmendra Yadav
गुन्नौर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन गांव दौलतपुर में किया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र व राज्य की सरकार देश को गुमराह कर रही है। आज किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान रात में जागकर अपने खेतों की रखवाली कर रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान शासन व प्रशासन स्तर से नहीं किया जा रहा है। आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है। कहा कि गुन्नौर क्षेत्र का विकास समाजवादी सरकार की ही देन है। पूर्व सांसद ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना है। इस मौके पर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, अखिलेश यादव, बिट्टू कश्यप, सत्य प्रकाश यादव, बबलू उर्फ मेघ सिंह यादव, वीर सिंह यादव, केपी यादव, पुष्पेंद्र यादव, रविंद्र यादव, भूप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed