फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   stone throwing in sambhal

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में पथराव और मारपीट, 9 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
stone throwing in sambhal
बहजोई थाना क्षेत्र स्थित अतरासी में पथराव के बाद यह दिखे हालात। - फोटो : SAMBHAL
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ है। इसमें दोनों पक्षो की ओर से नौ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। सोमवार की रात को आठ बजे करीब बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर पथराव व मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष की ओर से प्रेमवती, राजेश, वीरपाल, हरिओम, दानवीर, जुगेंद्र और दूसरे पक्ष की ओर से विद्याराम, धीरज और मुकेश घायल हुए हैं।
विज्ञापन

एक पक्ष के राजेश का कहना है कि वह अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ खेत से घर लौट रहा था। दूसरे पक्ष के युवकों ने पुरानी रंजिश मानते हुए गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की गई। किसी तरह मौके से जान बचाकर घर की ओर भागे। तभी आरोपी पक्ष की ओर से पथराव किया गया और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह दोनों पति पत्नी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि महीनेभर पहले मारपीट की थी।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस ने राजेश पक्ष पर कार्रवाई की थी। इसी बात को लेकर रंजिश मानने लगे और सोमवार को गाली गलौज कर पथराव किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के घायलों को बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में सोमवार की रात को आठ बजे करीब दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पवांसा पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

दोनों पक्ष सवा घंटे तक एक दूसरे पर पथराव करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सवा घंटे पुलिस का इंतेजार किया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते रहे लेेकिन पुलिस के न आने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। यदि पुलिस समय से आ जाती तो इतने लोग घायल न होते। क्योंकि जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीण घरों में कैद हो गए। किसी ने दोनों पक्षो का बीचबचाव कराने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed