फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting for stopping water during road construction, seven injured

Sambhal News: रास्ता निर्माण के दौरान पानी रोकने पर पथराव, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting for stopping water during road construction, seven injured
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में रास्ता निर्माण के दौरान रोके गए पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट और पथराव किया गया। इसमें प्रेम शंकर, कक्षा सात का छात्र सोनू, विद्या देवी, बलवीर, मोनिका, संजू घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव किसौली निवासी रामरहीस यादव का आरोप है कि घर के पास में ही ग्राम पंचायत के द्वारा रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर चचेरे भाई मनवीर ने नाली का पानी बंद कर दिया था, जिससे घर के बाहर गंदा पानी एकत्रित हो गया था। मंगलवार सुबह 7:30 बजे पानी खोलने का विरोध किया तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचाया। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के मनवीर यादव का आरोप है कि गांव में ग्राम पंचायत के द्वारा मुख्य मार्ग पर नाली और सीसी टाइल्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को नाली निर्माण को लेकर पानी रोक दिया था, इसको लेकर परिवार के ही तहेरे भाई ने पानी खोल दिया, जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने गाली गलौज शुरू कर दी। मारपीट की। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed