फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stolen tractors from Punjab and were going to sell in Sambhal and Badaun, five tractors recovered

पंजाब से ट्रैक्टर चोरी कर संभल और बदायूं में बेचे जा रहे थे, पांच ट्रैक्टर बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stolen tractors from Punjab and were going to sell in Sambhal and Badaun, five tractors recovered
जुनावई(संभल)। पंजाब से चोरी कर लाए गए ट्रैक्टर संभल और बदायूं जिले में बेचे गए। आरोपियों ने फर्जी पंजीकरण नंबर के दस्तावेज लगाकर बेचे। पंजाब से आई पुलिस ने संभल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। देर रात तक पांच ट्रैक्टर बरामद कर लिए गए। यह बरामदगी पंजाब पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर की।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अभी और बरामदगी हो सकती है। छानबीन की जा रही है। पंजाब के जालंधर डिविजन चार थाने से आई पुलिस टीम के एएसआई सुच्चा सिंह ने बताया कि गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी श्योराज सिंह जालंधर निवासी अपने साथी के साथ ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है और फर्जी आरसी के माध्यम से संभल और बदायूं जिले के किसानों को बेचते हैं।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा आरोपियों ने पूछताछ में किया था। इसी आधार पर कई जगह दबिश देकर ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं। अभी अन्य जगह भी तलाश की जानी बाकी है। बताया कि ट्रैक्टर चोरी के इस मामले में पूरा गिरोह है। कई सदस्य पकड़े गए हैं। अभी कई गिरफ्तार किए जाने बाकी हैं। पुलिस ने बदायूूं और संभल जिले से पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं। उनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed