फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stepfather beat children brutally, kept one child locked in toilet for three days

Sambhal News: सौतेले पिता ने बच्चों को बेरहमी से पीटा, एक बच्चे को तीन दिन शौचालय में बंद रखा

Sat, 02 Nov 2024 03:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 02 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Stepfather beat children brutally, kept one child locked in toilet for three days
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरी में सौतेले पिता ने सात वर्ष के बेटे को मारपीट कर तीन दिन तक भूखा-प्यासा शौचालय में बंद रखा। शुक्रवार को इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने यूपी112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बालक को शौचालय से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पास दो सौतेले और एक सगा बच्चा है। सौतेले बच्चों के साथ कई दिनों से मारपीट कर रहा था। शौचालय में बंद बालक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के थाना कटघर अंतर्गत गांव भैंसिया की मिलक (सैनी वाली) निवासी संजीव सैनी ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बहन ममता की शादी हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरी निवासी महेश के साथ की थी। बहन के पास पहले पति से दो बेटे राघव (7) और शौर्य (6) वर्ष थे और शादी के बाद बेटी शिवानी का जन्म हुआ था। करीब डेढ़ महीने पहले बीमारी के चलते ममता की मौत हो गई थी। इसके बाद तीनों बच्चे महेश के साथ ही रह रहे थे। संजीव सैनी का आरोप है कि पड़ोसियों ने बताया है कि आरोपी दोनों सौतेले बेटों के साथ कई दिन से मारपीट कर रहा था। बच्चों के रोने की आवाज सुनाई देती थी। तीन दिन पहले राघव की पिटाई कर शौचालय में बंद कर दिया और खाने-पीने को भी नहीं दिया। शुक्रवार को शौचालय में बंद बालक के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी छत के सहारे घर में घुसे और ताला तोड़कर बालक को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि शुक्रवार को ही कुछ देर के लिए गुस्से में बंद कर दिया था। तीन दिन तक बंद नहीं रखा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

संभल। राघव और शौर्य का बचपन मुश्किलों से घिरा है। पहले पिता ने मां को छोड़ दिया। तीन वर्ष पहले बच्चों के सहारे के लिए दूसरा विवाह किया। डेढ़ महीने पहले बीमारी के चलते उसकी भी मौत हो गई। सौतेले पिता का ही सहारा बचा था लेकिन उसने भी मां की मौत के बाद जुल्म करना शुरू कर दिया। अब बालकों के मामा संजीव सैनी ने परवरिश का जिम्मा उठाया है। वह सौरभ का उपचार कराकर अपने साथ ले गए हैं। वहीं दूसरी ओर आरेापी की सात वर्ष की बेटी शिवानी की देखभाल अब उसके चाचा-चाची और अन्य परिजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed