फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Steady jump in cleanliness rank

स्वच्छता रैंक में संभल की छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए।वर्ष 2021 में संभल नगर पालिका 295 वें और चंदौसी 290वें स्थान पर थी।सिरसी को छोड़कर सभी नगर पंचायत 25 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में आती हैं।

विज्ञापन
Steady jump in cleanliness rank

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए। देश में स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में एक लाख से दस लाख की आबादी वाली नगर पालिकाओं में संभल 238वें और चंदौसी 286वें स्थान पर है।
विज्ञापन

दोनों की रैकिंग में कुछ सुधार हुआ है। वहीं एक लाख से कम आबादी वाली पालिकाओं की सूची में बहजोई को 17 स्थान का नुकसान हुआ है और वह खिसक कर 170वें स्थान पर पहुंच गई है। कूड़ा निस्तारण की समस्या, जलनिकासी की समस्या, सड़कें के निर्माण की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस कारण इनकी रैकिंग में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चंदौसी और संभल नगर पालिका एक लाख से दस लाख की आबादी की श्रेणी में आती हैं। देश/जोनल रैकिंग में संभल नगर पालिका 238वें स्थान पर है। वर्ष 2021 में संभल नगर पालिका 295 वें और चंदौसी 290वें स्थान पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहजोई पालिका 17 स्थान नीचे खिसकी
बहजोई नगर पालिका 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाली श्रेणी में आती है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में इस श्रेणी में बहजोई को नगर पालिका देश में 170 वें स्थान पर है। वर्ष 2021 की सूची में बहजोई इस श्रेणी में 153वें स्थान पर थी। रैकिंग में 17 स्थान पिछड़ गई है। इसका नगर क्षेत्र की पानी निकासी व कूड़ा निस्तारण की समस्या है।
चंदौसी नगर पालिका की यह रहीं प्रमुख समस्याएं
कूड़ा निस्तारण को बने ट्रंचिंग में सॉलिड वेस्टमेनेजमेंट सिस्टम का कार्य पूरा न होना, डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन का पूरी तरह से लागू न होना, बारिश में जलभराव की समस्या होना, कुछ नालों की नियमित सफाई न होना, जलनिगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न होना, टूटी सड़कों का निर्माण न होना।
संभल नगर की रैकिंग में सुधार का कारण
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सफलता, जगह-जगह पड़े रहने वाले कूड़े का समय से उठान, स्थान चिह्नित कर साफ सफाई कराना, जनसहयोग प्रमुख रहा। इसके अलावा अभी सुधार गुंजाइश बहुत है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को चालू कराना, टूटी सड़क, जलभराव की समस्या से निजात दिलाना है।
ट्रंचिंग ग्राउंड में सॉलिड वेस्टमेनेजमेंट सिस्टम लगाने कार्य चल रहा है। इसका पूरा न होना ही रैकिंग में सुधार न होने का प्रमुख कारण रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन समेत अन्य समस्याएं को लेकर चूक रही है। इस बार प्रयास रहेगा कि चंदौसी नगर पालिका की रैकिंग में सुधार हो।
विजयपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, चंदौसी
स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में देश में 57 स्थान का सुधार हुआ है। इस बार सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया था। आगे प्रयास रहेगा कि सॉलिड वेस्टमेनेजमेंट सिस्टम चालू हो, नाली में ओर अधिक सुधार हो, ताकि संभल नगर पालिका की रैकिंग मेें ओर अधिक सुधार हो।

रामपाल सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, संभल
स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग में बबराला की बड़ी छलांग
संभल जिले में पांच नगर पंचायत हैं। सिरसी को छोड़कर सभी नगर पंचायत 25 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में आती हैं। सभी नगर पंचायत की स्वच्छता रैकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। सबसे लंबी छलांग बबराला नगर पंचायत ने लगाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की सूची में बबराला नगर पंचायत नेशनल में 462वें स्थान पर थी। सर्वेक्षण-2022 की सूची में सीधे 368 स्थान की छलांग लगाकर 94वें स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed