फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   State Women's Commission member inspected the district hospital

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission member inspected the district hospital
संभल। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बुधवार को जिले का दौरा किया। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य संभल और असमोली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। जिला अस्पताल में बिना मास्क लगाए कर्मचारी दवाई बांटते मिले, जिन्हें फटकारा और मास्क लगाकर दवाई बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को राखी त्यागी ने इमरजेंसी, सामान्य ओपीडी और अस्पताल में आने वाले मरीजों को मुहैया कराई जाने वाली जन स्वास्थ्य सुविधाओं, कोविड-19 एक्ट का पालन, दवाओं की उपलब्धता आदि को लेकर निरीक्षण किया। कोविड-19 की रोकथाम के लिए चल रहे टीकाकरण को लेकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्थिति को मजबूत बनाएं, जो भी उपकरण जरूरी हों तैयार हालत में रखें।
जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी होने की बात सामने आई। इस समस्या को उच्च स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने जिला अस्पताल के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल और असमोली का भी निरीक्षण किया है। कर्मचारियों को सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सीएम फंड से बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed