फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sqwad team ne 8 drum rifind pakda

स्क्वाड टीम ने आठ ड्रम रिफाइंड पकड़ा

Tue, 17 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 17 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रिफाइंड का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। बाद में रिफाइंड को वाहन सहित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चंदौसी के लिए फ्लाइंग स्कवाड टीम के प्रभारी ने बहजोई चंदौसी मार्ग पर टाटा मैजिक में लदे रिफाइंड के आठ ड्रम पकड़ लिए। बहजोई बैठक से लौट रहे सीओ सुरेश बाबू यादव और उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने वाहन को कोतवाली भेज दिया। टीम टाटा मैजिक को कोतवाली ले आई।

पुलिस और स्क्वायड टीम ने जांच कर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन समेत इंद्रजीत सिंह और कुलदीप तिवारी ने नमूना लिया। नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।  उधर तेल व्यापारी मोहित वार्ष्णेय ने बताया कि बहजोई स्थित आर्यन इंडस्ट्री से रिफाइंड आ रहा था। बिल समेत पूरे कागजात थे। 
विज्ञापन


नामांकन के लिए तैयार किए गए कक्ष ःबहजोई। विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई के भवन में चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन कक्ष तैयार किए गए हैं। भवन के कक्ष संख्या 01 में 31 विधानसभा चंदौसी, कक्ष संख्या 02 में 111 विधानसभा गुन्नौर, कक्ष संख्या 03 में 33 विधानसभा संभल तथा कक्ष संख्या 04 में 32 विधानसभा असमोली के लिए नामांकन की तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed