{"_id":"6733c09c3a7fd7f9a10dce68","slug":"sps-academy-defeated-team-u-by-126-runs-sambhal-news-c-204-1-chn1001-115060-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसपीएस एकेडमी ने टीमयू की टीम को 126 रन से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसपीएस एकेडमी ने टीमयू की टीम को 126 रन से दी मात
Wed, 13 Nov 2024 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को टीएमयू मुरादाबाद और एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी की टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें एसपीएस क्रिकेट एकेडमी ने टीएमयू की टीम को 126 रन से हराकर जीत दर्ज की।
एसपीएस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपीएस क्रिकेट एकेडमी ने भुवन के 107, अंकुर ठाकर 98 और अनुराग के 55 रन की बदौलत 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। टीएमयू के गेंदबाज जाकिर और नाजीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएमयू की टीम 184 रन पर सिमट गई। जिसमें मुजाकिर ने 48, सैफ अली ने 33 और रियाज ने 35 रनों का योगदान दिया। एसपीएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज दक्ष ने तीन, असद व अयान ने दो- दो विकेट झटके। एसपीएस एकेडमी की टीम ने 126 रन से जीत दर्ज की। अंपायर की भूमिका सुमित व अंशु ने निभाई। इस दौरान विमल कुमार, मोहित, सारंग, शुभम आदि मौजूद रहे।