फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sports talents dying due to lack of stadium

Sambhal News: स्टेडियम न होने से दम तोड़ रहीं खेल प्रतिभाएं

Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Sports talents dying due to lack of stadium
संभल। जिले के अधिकांश खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन जिले में स्टेडियम न होने से खेल प्रतिभाएं दबकर रह गई हैं। स्टेडियम के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। जिले में कोई ऐसा खुला मैदान नहीं है, जहां पर खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार सके।
विज्ञापन

जनपद में जिला स्टेडियम के लिए प्रस्ताव तो बना, लेकिन सिर्फ कागजों में सिमटने के सिवाय तरातल पर नहीं उतरा। दरअसल बहजोई के गांव भरतरा में जिला स्टेडियम के लिए 4.318 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने के बाद 18 करोड़ रुपये में निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। शासन से पांच करोड़ रुपये की पहले किश्त भी जारी हो गई है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की सुस्त रवैये के चलते टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सकी। जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब आचार संहिता हटने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया हो सकेगी। उसके बाद ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। यदि विभागीय अधिकारी सुस्त न होते तो अब तक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो चुका होता।
विज्ञापन


पहली किश्त से होंगे यह कार्य
जिला स्टेडियम के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को नामित किया है। यह कार्यदायी संस्था शुरूआती काम में बाउंड्रीवाॅल, पवेलियन, नलकूप का काम करेगी। इसके बाद दूसरी किश्त में अन्य काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
क्या बोले युवा
कोट
जिले में खेलकूद और दौड़ के लिए कोई ऐसा मैदान नहीं है, जहां पर अभ्यास कर सकें। जिला स्टेडियम बनना तो दूर अभी तक निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में युवा पुलिस और आर्मी की भर्ती की तैयारी अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं। - राजकुमार यादव, गांव अतरासी
000000000
कोट
खेल का मैदान न होने से जिले के प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। क्रिकेट ज्यादातर युवाओं की पसंद है लेकिन मैदान नहीं है। ऐसे में तैयारी कैसे की जाए। अभ्यास के लिए जिले में कोई भी मैदान नहीं है। यह बड़ी समस्या है। खासतौर से लड़कियां ज्यादा परेशान हैं। -काजल, गांव बसला
0000000000
कोट
फोर्स में नौकरी की तैयारी के लिए तमाम युवा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेव-वे पर दौड़ लगाने जाते हैं। रोड पर दौड़ लगाते समय कई युवा हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में से हादसे का डर रहता है। इसलिए बेहतर तैयारी के लिए मैदान चाहिए। -पुष्पेंद्र यादव, गांव किसौली

00000000000
कोट
छोटे मैदान पर न दौड़ लगती है और न अन्य कोई तैयारी होती है। कच्चे मार्गों पर दौड़ना पड़ता है। जब भर्ती में दौड़ लगती है तो वहां के अनुसार दौड़ नहीं कर पाते। इसलिए काफी युवा भर्ती में फेल हो जाते हैं। मैदान में तैयारी अच्छी होती है। -राकेश, गांव रफीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed