फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Special on womens day

न्यायिक सेवा में जाने के लिए प्रेरित करती हैं आकांक्षा और नगमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Special on womens day
संभल। अपने शहर की दो बेटियां ऐसी हैं जो तमाम बेटियों को अफसर बनने और न्यायिक सेवा में जाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। दोनों की कहानी तकरीबन एक जैसी है। दोनों आपस में सहलियां हैं। दोनों ने बड़ा अफसर बनने का लक्ष्य खुद तय किया था। परिवार का सपोर्ट मिलने पर कामयाबी पाई।
विज्ञापन

मोहल्ला ठेर निवासी आकांक्षा गर्ग को अपने घर से न्यायिक अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली। अब दिल्ली में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हैं। उनकी मां सविता गर्ग जज बनना चाहती थीं लेकिन तब के माहौल में उनके माता-पिता को वकालत पढ़ाना मंजूर नहीं हुआ। उन्होंने अपना सपना बेटी को बताया और बेटी आकांक्षा ने जज बनकर मां का सपना पूरा करने की ठान ली। आकांक्षा की इंटरमीडिएट तक की स्कूलिंग संभल में हुई। दिल्ली में उन्होंने विधि स्नातक किया और इसके बाद इस विधि में ही स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की। आकांक्षा 2019 में दिल्ली न्यायिक सेवा के लिए चयनित हो गई। आकांक्षा के पिता अधिवक्ता कृष्ण कुमार गर्ग बेहद उत्साहित हैं। बेटी की कामयाबी से उनका भी सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर सेवारत नगमा खान ने कहा कि पब्लिक सर्विस में जाने का लक्ष्य खुद उन्होंने तय किया था। लक्ष्य के अनुरूप सिर्फ पढ़ाई की। फैमिली ने साथ दिया। इसलिए कोई बाधा नहीं आई। फैमिली के सपोर्ट से आगे बढ़ती गई। 10वीं तक संभल में पढ़ी। इसके बाद दिल्ली में इंटरमीडिएट, एलएलबी, एलएलएम किया। एलएलएम करते ही यूपी पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed