फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp speak on crime in sambhal

एसपी बोले- अपराधियों की सिफारिश न करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
sp speak on crime in sambhal
संभल। संभल कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ने आम जनता के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया और पुलिस के सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि भयमुक्त समाज बनाना है तो कोई अपराधियों की सिफारिश न करे। यदि किसी को कोई समस्या है तो सीधा संपर्क कर समस्या बताएं। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभल कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने आम जनता के साथ बैठक ली। इसमें उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना है। आम लोगों में किसी तरह का भय नहीं पनपने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति अपराधियों की सिफारिश न करे। इससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। यदि समाज को भयमुक्त करना है तो अपराधियों के खिलाफ खड़ा होना होगा। आम जनता की समस्या को पुलिस प्राथमिकता से लेगी। यदि थाना स्तर पर सुनवाई नहीं की जाती है तो सीधा उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed