फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MLA Ramkhiladi Yadav name deleted from the voter list

UP: सपा विधायक राम खिलाड़ी के साथ ये कैसा खिलवाड़, वोटर लिस्ट से नाम गायब; निकाय चुनाव में नहीं कर पाए मतदान

Fri, 05 May 2023 07:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 May 2023 07:10 PM IST
सार

विधायक बोले- मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं है। यह प्रशासन की लापरवाही है। विधानसभा मतदाता सूची में मेरा नाम अंकित है और उसी सूची के माध्यम से अपना विधानसभा का नामांकन कराया था। 

विज्ञापन
SP MLA Ramkhiladi Yadav name deleted from the voter list
सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुन्नौर के सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव का नाम भी निकाय चुनाव की मतदाता सूची से काट दिया गया। बबराला निकाय में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विधायक मतदान नहीं कर सके। उन्होंने सूची में नाम कटने पर नाराजगी जताई है। वही एसडीएम ने उनका नाम ग्राम पंचायत घोंसली की मतदाता सूची में शामिल होना बताया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम खिलाड़ी यादव का बबराला के इंद्रा चौक पर रहते हैं। बबराला नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में उनका घर है। बबराला के इसी वार्ड की मतदाता सूची है। गुरुवार को निकाय चुनाव का मतदान था। वह गुरुवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के कैंप कार्यालय पर अपना मतदाता क्रमांक देखने के लिए पहुंचे, तो मतदाता सूची से उनका नाम ही गायब था। जबकि परिवार के अन्य सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में मौजूद मिले। 

काफी प्रयास करने के बाद भी मतदाता सूची में विधायक का नाम कहीं भी नहीं मिला। इसके बाद विधायक ने स्वयं भी मतदाता सूची चेक की। मतदाता सूची में कहीं भी नाम न मिलने पर वह निराश होकर वापस लौट आए। इसके बाद विधायक ने मतदाता सूची से नाम गायब होने की एसडीएम से शिकायत की है। 

विज्ञापन

मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं है। यह प्रशासन की लापरवाही है। विधानसभा मतदाता सूची में मेरा नाम अंकित है और उसी सूची के माध्यम से अपना विधानसभा का नामांकन कराया था। निकाय चुनाव की मतदाता सूची से नाम गायब है। 

उप जिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बीएलओ से इस मामले में जानकारी की थी। नगर पंचायत बबराला की मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए उनके द्वारा कोई भी आवेदन नहीं किया गया। इस कारण बबराला की मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो सका। नाम उनके पैतृक गांव घोंसली की मतदाता सूची में शामिल हो। -संदीप वर्मा, एसडीएम गुन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed