{"_id":"68851dbdb91d4cfe0501c591","slug":"sp-is-celebrating-constitution-mann-stambh-day-for-the-rights-of-pda-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121778-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पीडीए के हक के लिए संविधान मान स्तम्भ दिवस मना रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पीडीए के हक के लिए संविधान मान स्तम्भ दिवस मना रही सपा
विज्ञापन
चंदौसी। समाजवादी पार्टी जिला संभल ने बहजोई रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में संविधान मान स्तम्भ दिवस मनाया। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में पीडीए के हक की लड़ाई लड़ने को संविधान मान स्तम्भ दिवस मना रही है। छत्रपति शाहू जी महाराज ने 26 जुलाई 1902 को आरक्षण अपने राज्य कोल्हापुर महाराष्ट्र में लागू किया और अपने राज्य में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। वहीं भाजपा देश संविधान बदलना चाहती है।
राज्य सभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि संविधान को आज बचाना जरूरी है। भाजपा संविधान की विचारधारा को बदलना चाहती है। भाजपा सामाजिक न्याय में अड़चन पैदा कर रही है। विधायक पिंकी यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछड़े दलित अल्पसंख्यक का हक छीन रही है। कार्यकर्ता को अपने बूथ पर वोट चेक कर वोट बनवाने का काम करना चाहिए।
विधायक रामखिलाड़ी यादव ने कहा की आज आरक्षण की वजह से पिछड़े वर्ग दलित अल्पसंख्यक को मौका मिला है। पूर्व विधायक राजेश यादव, विमलेश कुमारी, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की।
विज्ञापन
इस अवसर प्रमोद यादव, अखिलेश यादव, रामू यादव, लड्डन मियां, भावना सक्सैना, संगीता पाल, सुनीता यादव, राजेश कुमारी, अमित यादव, ताहिर उल्ला खान, उमेश यादव, भावेश यादव आदि थे। वहीं मुख्य अतिथि सुभाष कुमार वाल्मीकि के कैंप कार्यालय पर भी पहुंच कर लाइब्रेरी का अवलोकन किया।