फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP, Congress and other parties should defeat BJP together: Qureshi

सपा, कांग्रेस और अन्य दलों को मिलकर भाजपा को हराना चाहिए : कुरैशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP, Congress and other parties should defeat BJP together: Qureshi
संभल। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने भाजपा से मुकाबले के लिए अखिलेश यादव को एकमात्र विकल्प बताते हुए कहा है कि सपा, कांग्रेस तथा अन्य दलों को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा को हराना चाहिए।
विज्ञापन

वह गुरुवार की शाम सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क से मुलाकात करने पहुंचे। सांसद आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की परंपरा, विचार और मान्यताएं खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरी कुरैशी बिरादरी को प्रदेश सरकार ने बर्बाद कर दिया है। कुरैशी बिरादरी के काम धंधे छीन लिए हैं। यदि यही हाल रहा तो हमारा देश दुनिया के बर्बाद देशों की तरह हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के चुनावी माहौल बनाने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और अन्य दलों कोसमझौता करना चाहिए। जिससे भाजपा को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद की किताब से जुड़े सवाल पर पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उनकी किताब में कुछ गलत नहीं है। उन्होंने हिंदू धर्म की प्रशंसा की है। लोग सेम और सिमिलर का अंतर नहीं समझ पा रहे। बोको हराम और आईएसआईएस शब्दों का इस्तेमाल सिमिलर के रूप में किया है, सेम नहीं कहा है।

ओवैसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ओवैसी को जितने पैसे भाजपा देती है वह उतनी सभाएं करते हैं। वह वोट काटने के लिए आते हैं। कंगना रणौत के बयान से जुड़े सवाल पर बोले, उनका नाम लेना भी मेरे लिए बेइज्जती है। उनका नाम न लिया जाए और कोई सवाल किया जाए।
पूर्व राज्यपाल ने सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, उनके प्रतिनिधि जिया उर्रहमान बर्क की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed