{"_id":"67500ac1fd346fbc3205032a","slug":"sp-claims-rioters-broke-cameras-and-opened-fire-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117070-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसपी का दावा, बवालियों ने कैमरे तोड़कर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसपी का दावा, बवालियों ने कैमरे तोड़कर चलाई थी गोली
Wed, 04 Dec 2024 01:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के दौरान बवालियों ने पुलिस पर पथराव के साथ ही अवैध हथियारों से फायरिंग भी की थी। आरोपियों ने हथियारों में पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूसों का इस्तेमाल किया था। मंगलवार को पुलिस को पांच खोखा और एक कारतूस मिलने पर इसकी पुष्टि हो गई।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि उपद्रवियों ने जामा मस्जिद पर पहुंचने से पहले ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। इसके बाद पुलिस पर पत्थरबाजी के साथ गोली भी चलाई। उसके ही प्रमाण मिले हैं। अब पुलिस के सामने 9 एमएम पिस्टल को बरामद करना किसी चुनौती से कम नहीं है। एसपी का कहना है कि हमारी जांच इस बिंदु पर भी शुरू हो गई है। जल्द ही उन हथियारों को भी बरामद किया जाएगा जिनका इस्तेमाल बवाल के दौरान उपद्रवियों ने किया है। एसपी ने बताया कि उपद्रवियों ने पूरी साजिश के साथ घटना को अंजाम दिया है। पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े फिर गोली चलाई। बताया कि जहां सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं वहां से मिली डीवीआर को रिकवर किया जा रहा है। जिससे कोई अहम सबूत उपद्रवियाें के खिलाफ मिल सके।