फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP, BSP and Congress deployed members to monitor EVMs

ईवीएम की निगरानी के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस ने तैनात किए सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP and Congress deployed members to monitor EVMs
चंदौसी। 14 फरवरी को मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील बंद कर दी गईं थीं। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अर्द्धसैनिक बल, पुलिस-प्रशासन सुरक्षा में तैनात हैं। भाजपा को प्रशासन और अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा पर भरोसा है, लेकिन सपा, कांग्रेस व बसपा ने स्वयं की निगरानी भी बैठाई है। प्रशासन की अनुमति के बाद दो शिफ्टों में अपने सदस्यों की ड्यूटी वेयर हाउस में लगाई है। विपक्षी दलों के यह सदस्य वहां निगरानी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी ईवीएम के स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम बहजोई में बबराला रोड स्थित वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम में रखकर सील लगा दी गई। साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों के हवाले कर दिया गया। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कंट्रोम रूम में बैठकर पूरे परिसर पर नजर रखी जा रही है। साथ ही गेट पर पुलिस भी तैनात है। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने पार्टी प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशियों को ईवीएम की निगरानी रखने की छूट दी है।
विज्ञापन

भाजपा ने स्टांग रूम की निगरानी के लिए अपनी ओर से एक भी सदस्य की ड्यूटी नहीं लगाई है। वहीं सपा ने एक शिफ्ट में चार सदस्य, कांग्रेस एक शिफ्ट में एक, बसपा ने एक शिफ्ट में दो सदस्यों की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई है। पार्टी पदाधिकारी व प्रत्याशियों की ओर से जिन सदस्यों को वेयर हाउस में ड्यूटी के लिए नामित किया गया है, उनकी अनुमति प्रशासन से ली गई है। यह सदस्य एक टेंट लगाकर परिसर में रह रहे हैं। साथ ही कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें ईवीएम की सुरक्षा में लगे प्रशासन, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों पर पूरा भरोसा है। हमारी ओर से कोई निगरानी नहीं जा रही है। परिणाम दस मार्च को सभी के सामने होंगे।
ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
ईवीएम की निगरानी के लिए दो शिफ्ट लगाई गईं हैं। एक शिफ्ट में चार-चार सदस्य हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों से एक शिफ्ट में एक-एक सदस्य को शामिल किया गया है।
असगर अली अंसारी, जिलाध्यक्ष, सपा
ईवीएम की निगरानी के लिए पार्टी प्रत्याशियों से सदस्यों की सूची गई है। हमारी ओर से एक शिफ्ट में एक ही व्यक्ति निगरानी के लिए लगाया है। वहीं चारों विधानसभा सीटों की ईवीएम की देखभाल करेगा।

विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
ईवीएम की निगरानी में लगाए गए आठ सदस्यों की अनुमति प्रशासन से ले ली गई है। एक शिफ्ट में अभी दो-दो ही सदस्य ही लगाए गए हैं। बाद में उनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
जितेंद्र कुमार सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed