फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Soudharma Indra anointed the Lord, understood the importance of Vastu Shastra

Sambhal News: सौधर्म इंद्र ने किया प्रभु का अभिषेक, वास्तु शास्त्र का महत्व समझा

Thu, 15 Jun 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 15 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Soudharma Indra anointed the Lord, understood the importance of Vastu Shastra
उझानी में समवशरण विधान कार्यक्रम में परंपरागत तरीके से पूजन करते जैन समाज के लोग। संवाद
उझानी (बदायूं)। जैन मंदिर में चल रहे समवशरण विधान महार्चना के दूसरे दिन बुधवार को देर शाम तक पूजन से लेकर कई कार्यक्रम हुए। सौधर्म इंद्र बने सिद्धार्थ जैन और नगर सेठ जयदीप जैन ने प्रभु के अभिषेक के साथ शांति धारा पूजन किया। विशंक सागर महाराज ने वास्तु शास्त्र का महत्व समझाया। वास्तु शास्त्र के अनुरूप ही कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दूसरे दिन के कार्यक्रम प्रात: सात बजे से शुरू हो गए। विशंक सागर महाराज ने प्रभु के अभिषेक और शांति धारा के दौरान पूरे विधान से पूजन कराया। सौधर्म इंद्र बने सिद्धार्थ जैन और नगर सेठ के रूप में जयदीप जैन ने मंत्रोच्चार के बीच प्रभु का अभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके बाद शांति धारा पूजन में महावीर स्वामी के जयकारे गूंजते रहे। मंगल कलश की बोली के आधार पर शीला जैन, अलका जैन, साक्षी जैन और सीमा जैन ने धार्मिक हिस्सेदारी पूरी की। तृप्ति जैन ने दीप स्थापना कराई। विशंक सागर महाराज ने वास्तु शास्त्र के महत्व और विधान के बारे में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- वास्तु शास्त्र के विधान के अनुरूप ही कार्य किए जाने चाहिए। महार्चना में जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने माता-पिता का पूजन और सम्मान किया। समवशरण में माता-पिता के सम्मान का विशेष महत्व बताया गया है। सांध्य कालीन पूजन के बाद जबलपुर के कलाकारों की ओर से पहले सौधर्म नाटिका प्रस्तुत की गई।

नाटिका में मुख्य पात्रों और अष्टकुमारी के जरिये इंद्र सभा आयोजित की गई। फिर भजन कार्यक्रम चला। भजनों पर भक्त झूम उठे। इस दौरान अनूप जैन, अरुण जैन, सानवी जैन, संगीता जैन, निखिल जैन, संचित, पूजा जैन, मनोज, बबिता, दीपक जैन, विनीत जैन, अनामिका, राकेश जैन, रजनी जैन और शशांक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed