{"_id":"62a0f5eefba3267fee6f5812","slug":"son-took-away-the-defaulter-from-the-collection-amin-on-the-strength-of-a-gun-chandausi-news-mbd4308094158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये के बकायेदार पिता को संग्रह अमीन से छुड़ा ले गया पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये के बकायेदार पिता को संग्रह अमीन से छुड़ा ले गया पुत्र
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल मार्ग पर ढाई लाख रुपये के बकायेदार को लाते समय संग्रह अमीन व संग्रह सेवक की बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया और बकाएदार का पुत्र अपने साथी के साथ तमंचे के बल पर अपने पिता को संग्रह अमीन से छुड़ाकर ले गया। बाइक गिरने से संग्रह अमीन व संग्रह सेवक घायल हो गए। कोतवाली में संग्रह अमीन ने पिता-पुत्र सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुशील कुमार संग्रह अमीन व संजय कुमार संग्रह सेवक के पद पर तहसील क्षेत्र के बुद्धनगर खंडुआ में कार्यरत हैं। बुद्धनगर खंडुआ निवासी देवेंद्र सिंह पर स्टेट बैंक बनियाखेड़ा के 2 लाख 88 हजार 173 रुपये बकाया हैं। कई बार संग्रह अमीन लिखित व मौखिक रूप से तकादा कर चुके हैं।
बुधवार की सुबह आठ बजे संग्रह अमीन अपने संग्रह सेवक के साथ गांव बुद्धनगर खंडुआ जा रहे थे। जब दोनों कैथल मार्ग स्थित साबुन फैक्टरी के पास पहुंचे तो देवेंद्र सिंह आता नजर आया। जिसे सुशील कुमार संग्रह अमीन ने अपनी बाइक पर बैठा लिया और तहसील ले जा रहे थे। तभी कुछ दूर चलने पर बकायेदार का पुत्र बंटी अपने साथी के साथ बाइक से आ पहुंचा और तमंचा निकालकर संग्रह अमीन की बाइक रुकवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
संग्रह अमीन सुशील कुमार द्वारा बाइक न रोकने पर बंटी ने बाइक धक्का देकर सड़क पर गिरा दी और तमंचा तान दिया। इस दौरान बकायेदार खेत के रास्ते फरार हो गया। बकायेदार के जाने के बाद बाइक सवार भी फरार हो गए। घटना में संग्रह अमीन व संग्रह सेवक घायल हो गए। संग्रह अमीन सुशील कुमार की तहरीर पर कोतवाली में बकायेदार देवेंद्र सिंह, उसके पुत्र बंटी व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।