फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   son kill his father

बेटे ने बुजुर्ग पिता पर नुकीले हथियार से किया वार, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
son kill his father
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर सुनवारी में बेटे ने लोहे के नुकीले हथियार से हमला कर बुजुर्ग पिता को गंभीर रूप से घायल करके मौके से भाग गया। घायलावस्था में बुजुर्ग को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को सवा नौ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर सुनवारी निवासी महावीर सिंह (70) पुत्र नंदराम पर उनके बेटे ने लोहे के नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना उस समय की है जब बुजुर्ग घर के आंगन में सो रहे थे। मेंथा की फैक्ट्री पर काम कर रहे बेटे ने अचानक अपने पिता पर नुकीले हथियार से कई वार किए। चीख पुकार होने पर परिजन आ गए। आरोपी बेटा मौके से भाग गया। बुजुर्ग पिता को लहूलुहान हालत में देख परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महावीर के छोटे बेटे मुन्नू ने बताया कि उनका भाई नशे का आदी है। वह आमतौर पर नशे की हालत में रहता है। सोमवार की रात को मेंथा फैक्टरी पर काम कर रहा था। पिता घर के आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक मेंथा का मलबा फेकने वाले नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग की पत्नी करनदेई का रो-रो कर बुरा हाल है।अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed