{"_id":"60a97a9fea85a30ac943e734","slug":"soldiers-attacked-when-asked-to-follow-lockdown-norms-in-sambhal-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : लॉकडाउन का पालन कराने गए सिपाहियों को पीटा, दो घायल, एक की वर्दी फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : लॉकडाउन का पालन कराने गए सिपाहियों को पीटा, दो घायल, एक की वर्दी फटी
Sun, 23 May 2021 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 May 2021 03:11 AM IST
सार
- इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है
- उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
demo pic....
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में खुली दुकान बंद कराने की कोशिश पर असमोली थाने के सिपाहियों के साछ कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही की वर्दी फट गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर असमोली थाने के कुछ सिपाही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। असमोली में उन्हें एक दुकान खुली मिली। आरोप है कि दुकानदार से दुकान बंद करने के लिए कहा तो दुकानदार और उसके भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों से पहले अभद्रता की और फिर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फट गई। सिपाही मलय गुरु और सौरभ कुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस भेजकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार करवाया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए असमोली निवासी अर्जुन सिंह यादव और विक्रम सिंह यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन