{"_id":"5ec02f168ebc3e9021208db8","slug":"social-distence-in-chandausi-chandausi-news-mbd349431113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर दिखाई देने लगा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर दिखाई देने लगा सन्नाटा
विज्ञापन
चदौसी के मुरादाबाद गेट में लाकडाउन के दौरान घूमने वालों को चेतावनी देते क्षेत्राधिकारी।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगों के साथ सख्ती बरती तथा उन्हें घर भेज दिया। कपड़े, जूते की दुकानों को बंद कराया। पुलिस की कार्रवाई से बाजार खाली खाली नजर आया। क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ दिन भर में लॉकडाउन का पालन कराने को नगर में घूमते रहे। पुलिस ने बाइक सवार से एक हजार रुपये समन शुल्क वसूला।
शनिवार की सुबह लोग अपने घरों से निकल बाजारों में आने शुरू हुए। तभी क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ लॉकडाउन का पालन कराने निकल पड़े। बाजार में घूम रहे लोगों को पहले तो चेतावनी दी, उसके बाद भी नहीं मानने पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी। जिससे कुछ ही देर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। क्षेत्राधिकारी ने कई खुल रही दुकानों को बंद कराया और लॉकडाउन में खोलने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी दी।
इसके बाद भी कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की तो उन्हें पकड़कर कोतवाली भेज दिया गया। कुछ स्थानों पर राशन लेने को लोगों की भीड़ लगी देख क्षेत्राधिकारी ने जाकर कोटेदार से नाराजगी जताई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन वितरण करने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद राशन लेने पहुंचे लोगों को कतार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन का वितरण किया गया। बाजार में ठेलों से सब्जी बेच रहे लोगों को भगा दिया गया। संभल गेट में सड़क पर रखकर मिट्टी के घड़े व अन्य सामान बेच लोगों को भी पुलिस ने हटा दिया। इसके बाद बाजार की सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया।