फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sobs kept breaking the silence in Hargovindpur, stoves were not lit in many houses

Sambhal News: हरगोविंदपुर में सिसकियां तोड़ती रहीं सन्नाटा, कई घरों नहीं जले चूल्हे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sobs kept breaking the silence in Hargovindpur, stoves were not lit in many houses
जुनावई(संभल)। गांव हरगोविंदपुर में शनिवार की दोपहर उस समय मातमी माहौल बन गया। गांव में सन्नाटा पसरा रहा, जिन्हें परिजनों की सिसकियां तोड़ रही थीं। जब पांच शव एक साथ गांव पहुंचे, तो चीत्कार मच गई। इन शवों में दूल्हा सूरज, उनकी बहन कोमल, चाची आशा, चचेरी बहन एश्वर्या और कार चालक रवि का शव शामिल था। असदपुर घाट पर इन सभी पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर के गांव हिंगवाड़ा निवासी दंपती सचिन, उनकी पत्नी मधु और खुर्जा निवासी देवा के दो वर्षीय बेटे गणेश का शव उनके परिजन गांव ले गए। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी व फोर्स एहतियाती तौर पर मुस्तैद दिखाई दी। पीड़ित परिवारों को अधिकारियों ने हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सूरज की बरात बदायूं की तहसील बिल्सी के गांव सिरसौल के लिए रवाना हुई थी। करीब 7:30 बजे जुनावई के नजदीक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई थी और एक इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई थी। इसमें मौके पर पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था। बाद में तीन और लोगाें की जान चली गई थी। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी देव की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि तीन वर्षीय बालिका हिमांशी की हालत में पूरी तरह सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। इसमें पांच शवों का पोस्टमार्टम बहजोई के नजदीक बहापुर में स्थित बहापुर में हुआ। तीन शवों का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में किया गया है। शनिवार की दोपहर बाद पांच शव हरगोविंदपुर पहुंचे तो हर तरफ से चीखपुकार की आवाज सुनाई दे रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पासी समाज के किसी घर में खाना नहीं बना है। शुक्रवार की रात हादसे के चलते खाना नहीं बना था और अब गमगीन माहौल में लोगों ने खाना नहीं बनाया है।
0000000000000
सुखराम बेहोश हुए और संतोषी की हालत बिगड़ी
दूल्हा सूरज के पिता सुखराम शव गांव पहुंचने की सूचना पर बेहोश हो गए। जबकि सूरज की मां संतोषी की हालत शुक्रवार की रात से ही बिगड़ गई थी। सीएचसी की टीम ने संतोषी का उपचार किया और रिश्तेदारों ने सांत्वना दी। सुखराम और संतोषी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बड़े बेटे के साथ इकलौती बेटी के खोने का सदमा है। शुक्रवार की शाम तक पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था। एक हादसे ने कई परिवार उजाड़ दिए।
00000
0000000000000
प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली



दूल्हा सूरज समेत अन्य सभी मृतकों के दस्तावेज प्रशासन के अधिकारियों ने लिए हैं। इन दस्तावेज के आधार पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। एसडीएम वंदना मिश्रा ने सभी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। सुबह से ही गांव में एसडीएम और सीओ दीपक कुमार फोर्स के साथ मुस्तैद हो गए थे। शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो चौकसी बढ़ा दी गई।

00000000
अंतिम संस्कार में बहुत संख्या में लोग पहुंचे, जनप्रतिनिधियों ने भी सांत्वना दी
सुखराम के परिवार को इस हादसे ने तोड़ दिया है। बेटे सूरज और बेटी कोमल के साथ अन्य छह रिश्तेदारों की मौत से हर कोई गमगीन नजर आया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों में पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, विधायक के बेटे अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, ब्लॉक प्रमुख हनी यादव आदि शामिल हुए। इनके अलावा आसपास के गांवों के लोग भी शामिल होने के लिए पहुंचे।
00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed